AMIT LEKH

Post: ननिहाल गई दीप्ता अचानक हुई गायब, तलाश में जुटे परिजन

ननिहाल गई दीप्ता अचानक हुई गायब, तलाश में जुटे परिजन

सेमरा बाजार से हमारे प्रतिनिधि की रिपोर्ट : 

‘अमिट लेख’ इस घटने की सूचना से सीमावर्ती क्षेत्र से लगे सीमा चौकियों को अवगत कराते हुये एसएसबी 21 वीं वाहिनी के सेनानायक टी.एस.राउत से सहयोग का गुहार लगाया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

सेमरा बाजार, (यादव कमलेश)। सेमरा थाना के महुअर, (ओझवलिया) गांव की एक पंद्रह वर्षीय मासूम लड़की दीप्ता (काल्पनिक) जो पिछले दिनों अपनी माँ के साथ बेतिया के हरिबाटिका चौक स्थित अपने ननिहाल गई थी। दिनांक 23 अप्रैल 2026 के दिन अचानक गायब हो गई है। बच्ची के परिजन एवं ग्रामीणों ने बताया की अव्वल तो दीप्ता एक सीधी और सरल स्वाभाव की बच्ची है, तथा अपने पिता के अचानक काल कलवित हो जाने के उपरांत से वह अपनी माँ के हर कदम से कदम चलकर उन्हें सहयोग देती रही है। लिहाजा, अचानक उसका गायब होना किन्हीं आशंकाओं को जन्म देने लगा है। वैसे परिजन उसके गायब होने की घटना को अपहरण (मानव तस्करी) का नतीजा मानते हैँ। आंकड़ों पर गौर किये जाएं तो पडोसी देश नेपाल से करीब होने के नाते अपराधी ऐसे अबोध अथवा सरल स्वाभाव के बच्चों को आसानी से अपने जाल में फंसा मानव तस्करी के गंदे धंधे को अमूमन बगहा, बेतिया, सीतामढ़ी, सीमावर्ती उत्तर प्रदेश सरीखे जगहों पर अंजाम देते नजर आएंगे। बह्ररहाल, ‘अमिट लेख’ इस घटने की सूचना से सीमावर्ती क्षेत्र से लगे सीमा चौकियों को अवगत कराते हुये एसएसबी 21 वीं वाहिनी के सेनानायक टी.एस.राउत से सहयोग का गुहार लगाया है। बेटी के अचानक गायब होने के बाद से माँ सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। सेनानायक श्री राउत ने अमिट लेख को अग्रेतर स्थिति की जानकारी का भरोसा देते हुये सीमा से लगी सभी चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी है। हमारे महराजगंज ब्यूरो तैयब अली चिश्ती के अनुसार अमिट लेख के प्रयास से उत्तर प्रदेश की अमूमन सीमावर्ती सुरक्षा चौकियों पर दीप्ता की तस्वीर के साथ उसकी सघन तलाशी में देश की सुरक्षा एजेसी एसएसबी जुट गई है। सूत्रों के अनुसार यदि अपराधी नेपाल का रुख करते हैँ तो जल्द हीं दीप्ता सुरक्षित अपने घर वापस आ सकती है।

Leave a Reply

Recent Post