AMIT LEKH

Post: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट : एसएसबी और बहुआर पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट : एसएसबी और बहुआर पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

एसएसबी और बहुआर पुलिस चौकी की संयुक्त पेट्रोलिंग में संदिग्धों की हुई सघन जांच

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को एसएसबी और बहुआर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापक सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

अभियान का नेतृत्व एसएसबी के उप निरीक्षक (जीडी) रविन्द्र कुमार यादव तथा बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने किया। संयुक्त टीम ने सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों, पगडंडी मार्गों और प्रमुख आवागमन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा से आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। सीमावर्ती गांवों में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई और उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में एसएसबी की ओर से सहायक उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल गुड्डू यादव, कांस्टेबल के. श्रीकांत तथा कांस्टेबल मनोज चौधरी मौजूद रहे। वहीं बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के साथ आरक्षी शिवप्रताप सिंह, आरक्षी राजन कुमार, आरक्षी शिवाजी एवं आरक्षी विकाश यादव ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। एसएसबी के उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव ने कहा कि “भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित संयुक्त पेट्रोलिंग, सतर्क निगरानी और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें।” वहीं बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि “सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और एसएसबी पूरी तरह सतर्क हैं। संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। आम नागरिकों का सहयोग हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।” संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Recent Post