AMIT LEKH

Post: रामगढ़वा में छठियार के मौके पर जमकर हुई हर्ष फायरिंग

रामगढ़वा में छठियार के मौके पर जमकर हुई हर्ष फायरिंग

एक की हुई मौत

आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

हमारे विशेष ब्यूरो की मोतिहारी जिला से रिपोर्ट

अमिट लेख

मोतिहारी  : छठियार के अवसर पर नाच के दौरान भोजपुरी गाना पर जमकर फायरिंग की गयी। धाय धाय में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत होते ही नाच पंडाल में हड़कंप मच गया। भगदड़ में पंडाल में रखी सैकड़ो कुर्सियों को लोगों ने तोड़ दिया और भाग गए। वही हर्ष फायरिंग करने वाले युवक घटना होते ही फरार हो गया। वही सूचना मिलते ही मृतक युवक के घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को बरामद कर कार्रवाई में जुट गई। घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर कर्बला गांव की बतायी जा रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर कर्बला टोला में छठियार के दौरान चल रहे नाच पार्टी में भोजपुरी गाने पर हथियार का प्रदर्शन कर धाय धाय करने के दौरान एक युवक को गोली लग गयी। गोली लगने से हरेंद्र दास के पुत्र गुड्डू कुमार की मौत हो गई। यह घटना देर रात्रि की है। घटना की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस घटना स्थल पर गई और मौके से खोखा को बरामद किया है। मृतक गुड्डू कुमार के परिजनों ने बताया कि  स्थानीय शांति देवी के पोते और रंजय कुमार के बेटे का छठीयार कार्यक्रम था। इस अवसर पर भोज के साथ लौंडा का नाच भी चल रहा था। रात्रि के 9:00 बजे नाच में भोजपुरी गाने पर फायरिंग के दौरान गोली चलने से एक युवक को गोली लग गयी। गोली लगते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। वही मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस शव को बरामद कर कार्रवाई में जुटी है। सूत्रों की माने तो पार्टी में दर्जनों साथी मोतिहारी व रामगढ़वा के आये थे। जो नाच के स्टेज पर डांस में जुटे थे।

Comments are closed.

Recent Post