AMIT LEKH

Post: श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

अनुमंडल ब्यूरो की रिपोर्ट :

पहाड़पुर प्रखंड के पूर्वी सरेंया पंचायत के सरेंया कचहरी टोला में श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य व विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई

न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण

अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

अरेराज, (ब्यूरो रिपोर्ट)। पहाड़पुर प्रखंड के पूर्वी सरेंया पंचायत के सरेंया कचहरी टोला में श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य व विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 21 सौ 51 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान सरेंया कचहरी टोला गांव में बने यज्ञ स्थल से लाल पीले वस्त्र में धारण किए कन्याओं एवं महिलाओं ने व्रत रख कलश ले यज्ञ स्थल से सरेंया बाजार सतनामी मठ गोदांव सोनवल मलाही बाजार सिरनी बाजार होते हुए नारायणी तट चटिंयां पहुंची। जंहा श्री विष्णु महायज्ञ के प्रधान यजमान केदार राय व उनके सहयोगी यजमान विजय राय राजेन्द्र चौधरी पुनदेव यादव भूप नारायण मिश्रा ने सपत्नीक नारायणी नदी के तट पर बनारस से आए आचार्य संतोष तिवारी व उनके सहयोगी विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजन किया।पुजन के बाद इक्कीस सौ कुंवारी कन्याओं ने अपने अपने कलश में जल भरा।कलश शोभायात्रा के दौरान हजारों की संख्या में काफिला गाजे बाजे के साथ साथ चल रहा था। जिसमें बच्चें, बुजुर्ग, युवा सभी शामिल थे।वहीं पुन: जल बोझी के बाद भव्य कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल सरेंया कचहरी टोला पहुंची। और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश को स्थापित किया गया।आचार्य संतोष तिवारी ने बताया की यह यज्ञ विश्व कल्याणार्थ है। कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत हो गई है। शनिवार से यज्ञ को लेकर पूजन, महामंत्र जाप,हवन आदि का शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ के अध्यक्ष चन्द्र भूषण पांडेय ने बताया की इस अवसर पर 31 कन्याओं का सामुहिक विवाह 22 मार्च को रखा गया है जिसकी पुरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया की सामुहिक विवाह में बरातियों के लिए नास्ता सहित उचित भोजन व उनके मनोरंजन के लिए कलाकारों को भी बुलाया गया है। इधर महायज्ञ के मेले में आने वाले भक्तों सहित दर्शकों के लिए मौत का कुआं बड़ा झूला सहित मेला में आए लोगों के मनोरंजन के लिए चालित इलेक्ट्रॉनिक मुर्तियां भी बनाई गई है।कलश यात्रा को सफल बनाने उपाध्यक्ष रविकांत कुमार जिला पार्षद तेजनरायण प्रसाद कोषाध्यक्ष मन्टू राय उप मुखिया उमेश यादव मन्टू दुबे सुरेश राय व स्थानीय पुलिस बल शामिल थी।

Recent Post