Tag: इसमें बिचोलिये की कोई भूमिका नही होगी।

  • पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र की हुई शुरुआत

    पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र की हुई शुरुआत

    बसन्तपुर प्रखंड के दो पंचायतों में पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत की गई

    न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़ 

    मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

    –  अमिट लेख

    वीरपुर, (सुपौल)। बसन्तपुर प्रखंड के दो पंचायतों में पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत की गई। जिसमे कोचगामा में भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश ने धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त मौके पर सभा को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि किसान पैक्स को सीधे धान देकर वाजिव मूल्य प्राप्त कर सकते है। इसमें बिचोलिये की कोई भूमिका नही होगी। आप पैक्स को धान देंगे और 48 घन्टे के अंदर आपके खाते में राशि आ जायेगी। इसलिए सभी किसान पैक्स में ही अपना धान दें। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बसन्तपुर धीरज कुमार झा ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि सामान्य ग्रेड के धान की कीमत 2183 रुपये एवं ग्रेड ए धान की कीमत 2203 रुपये निर्धारित किये गए है। किसानों को 48 घन्टे के भीतर भुगतान उनके खाता के माध्यम से हो जाएगा। उद्धाटन के दिन दो किसानों के द्वारा 86 क्विंटल धान बेचे गए। इसमे राधे मेहता के द्वारा 50 क्विंटल एवं उमर अली के द्वारा 36 क्विंटल धान दिया गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष आफताब आलम, प्रबन्धक चन्दन कुमार देव्, सुरेश पासवान, किसान राधे मेहता, जीतन मेहता, रामेश्वर मेहता,मोतिउर्रह्ममान, शमशेर आलम, सरफराज, आदि उपस्थित थे।