Tag: ग्रामीणों के नाम भूमि न दर्ज कराकर अपने नाम दर्ज करा लिया तथा फरार हो गया।

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का भूख हड़ताल चौथे दिन भी रहा जारी

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का भूख हड़ताल चौथे दिन भी रहा जारी

    60 घंटा बीतने के बाद भी स्वास्थ्य प्रशिक्षण करने नहीं आया कोई डॉक्टर

    न्यूज़ डेस्क, मण्डल पूर्वांचल 

    तैयब अली चिश्ती

    –  अमिट लेख

    महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। तहसील निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा सोहगी बरवा के मूजा टोला में अपने भूमि के बगल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण। जो दिनांक 22-11-2023 से ही धरना-प्रदर्शन कर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

    फोटो : तैयब अली चिश्ती

    भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव कामरेड अमजद शाह एवं अखिल भारतीय नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष सुनील निषाद, सत्यम भारती, रमाकांत, रोहित, गुड्डू, किरण देवी, देवकी देवी, सावित्री, आशा देवी, चिंता देवी, का आरोप है कि हमारे पूर्वज वनटंगिया आसामी थे। सोहगी बरवा के आराजी नम्बर 572, 573, 574, 575, 576, 577, 578, 579, तथा 581 हमारी पुस्तैनी भूमि है। कुछ वर्षों पुर्व एक रंगपुजारी नामी व्यक्ति जो शिक्षित व आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न था हमारे बीच आया तथा आश्वासन दिया कि तुम लोग जिस भूमि पर आबाद होकर अपनी भूमि समझ रहे हो यह तुम्हारे नाम दर्ज नहीं है। सारे लोग पैसा खर्च करें हम दर्ज करवा देते हैं। ग्रामीणों ने पैसा दिया परन्तु रंगपुजारी ग्रामीणों के नाम भूमि न दर्ज कराकर अपने नाम दर्ज करा लिया तथा फरार हो गया। रंगपुजारी के वर्तमान स्थित जीवित या मृतक की कोई सूचना किसी के पास नहीं है। बाद में दो महिलाओ ने स्वयं को रंगपुजारी की शिष्या बताकर अवैध रूप से उक्त भूमि पर अपना वरासत दर्ज कर अपने नाम अंकित करा लिया। जिस प्रकरण में इन्साफ के लिये धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मांग कर रहे हैं कि रंग पुजारी द्वारा किस आधार पर इस भूमि पर आए इसकी दस्तावेज उपलब्ध कराई जाए। तथा हमारे पूर्वजों द्वारा वन विभाग से मुकदमे लड़े उसकी दस्तावेज उपलब्ध कराई जाए।