Tag: दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक

  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पश्चिम चम्पारण जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पश्चिम चम्पारण जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा

    बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

    एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश

    नेपाल जाने एवं आने वाले लोगों की प्रॉपर जाँच करने का निर्देश

    प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश

    न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

    मोहन सिंह

    – अमिट लेख

    बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण डॉ. शौर्य सुमन ने आज नेपाल सीमावर्ती विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया।

    फोटो : मोहन सिंह

    इस दौरान वे सिकटा, इनरवा और भेरिहरवा सीमा पहुँच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए एवं भारत के सशस्त्र सीमा बल से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त किए। इस दौरान नेपाल सीमा बल के पदाधिकारियों से भी वार्ता कर जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों से कहा कि पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करें।

    छाया : अमिट लेख

    नेपाल जाने एवं आने वाले लोगों की प्रॉपर जाँच करें। प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति एवं सौहार्द कायम रहना चाहिए। ज्वाइंट पेट्रोलिंग करें। असामाजिक एवं आपराधिक तत्त्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करें। छोटी-से-छोटी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया।

    छाया : अमिट लेख

    पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण डॉ. शौर्य सुमन ने निर्देश दिया कि एसएसबी के अधिकारी एवं जवान पूरी तरह एक्टिव रहें। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते रहें। साथ ही नियमित रूप से रात्रि गश्ती करते रहें। संदिग्धों की विशेष निगरानी एवं जाँच करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, जय प्रकाश सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मंडल कारा बेतिया का किया औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मंडल कारा बेतिया का किया औचक निरीक्षण

    बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह की रिपोर्ट :

    मंडल प्रशासन को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

    संपादकीय डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

    मोहन सिंह

    – अमिट लेख
    बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन द्वारा आज मंडल कारा, बेतिया का औचक निरीक्षण किया गया तथा मंडल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

    फोटो : मोहन सिंह

    निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के अनुरूप मंडल कारा में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि समूचे मंडल कारा में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मंडल कारा के बंदियों के संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित गति से सख्ती के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि बंदियों को निर्धारित समय एवं मेन्यू के अनुरूप भोजन की व्यवस्था सहित महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाय। सभी बंदियों विशेषकर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जाँच सहित इम्यूनाइजेशन पर ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।