Tag: पुलिस अधीक्षक

  • पुलिस अधीक्षक ने किया सहोदर थाने का निरीक्षण

    पुलिस अधीक्षक ने किया सहोदर थाने का निरीक्षण

    बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :

    पुलिस अधीक्षक, प० चम्पारण बेतिया के द्वारा सहोदरा थाना का निरीक्षण किया गया

    न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

    मोहन सिंह

    – अमिट लेख
    बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। 15 फरवरी 25 को को पुलिस अधीक्षक, प० चम्पारण बेतिया के द्वारा सहोदरा थाना का निरीक्षण किया गया।

    गार्ड ऑफ़ ऑनर देते थाना पुलिस के जवान 

    इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर एवम आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजी यथा अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, एवम अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया गया।

    फोटो : मोहन सिंह

    साथ ही बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट डकैती से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिकारपुर, पुलिस अंचल निरीक्षक शिकारपुर, थानाध्यक्ष सहोदरा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी मौजूद रहे। वही इसके अलावा पुलिस अधीक्षक में गौनाह थाने का भी निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिए। 16 फरवरी को पुलिस अधीक्षक ने शनिचरी थाने का भी निरीक्षण किया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

  • एक दिन में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का किया गया रोपण

    एक दिन में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का किया गया रोपण

    जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग में किया गया पौधारोपण

    सह संपादक

    – अमिट लेख

    बेतिया, (मोहन सिंह)। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा आज मुख्य सचिवालय परिसर में मॉलसी पौधा का रोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया गया।इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलास्तर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बेतिया, अतीश कुमार तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा का रोपण किया गया।

    जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बेतिया तथा उप विकास आयुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर में चम्पा पौधा का रोपण किया गया। वहीं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग के परिसर में अशोक, सागवान, मोहगनी, आम, पीपल, अमरूद, बरगद, आमला, जामुन आदि के 400 पौधों का रोपण किया गया। उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि राज्यस्तरीय वन महोत्सव के तहत आज एक दिन में जिले में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग एवं मनरेगा के संयुक्त तत्वाधान में जिले में सघन पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

    पौधारोपण हेतु पश्चिम चम्पारण जिले को मिले लक्ष्य को शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा। पौधारोपण के पश्चात जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली रहेगी तभी खुशहाली होगी। सभी लोग वन महोत्सव में अपनी-अपनी भागीदारी निभायें। संकल्प लेते हुए एक-एक पौधा जरूर लगायें। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा का रोपण ही नहीं करें बल्कि उसका संरक्षण भी करें ताकि पौधा वृक्ष बनकर आमजनों को फायदा पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इससे जलवायु संकट से निपटने में मदद मिलेगी।