Tag: विभिन्न जगहों पर पुलिस ने रविवार की देर रात्रि में छापामारी कर तीन महिला सहित सात वारंटी को गिरफ्तार किया।

  • तीन महिला सहित सात वारंटी को किया गिरफ्तार

    तीन महिला सहित सात वारंटी को किया गिरफ्तार

    जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

    विभिन्न जगहों में पुलिस ने छापामारी कर तीन महिला सहित सात वारंटी को किया गिरफ्तार भेजे गए जेल

    न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

    –  अमिट लेख

    सुपौल, (ब्यूरो न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने रविवार की देर रात्रि में छापामारी कर तीन महिला सहित सात वारंटी को गिरफ्तार किया।

    फोटो : संतोष कुमार

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब मामले के वारंटी नगर परिषद क्षेत्र डपरखा वार्ड नंबर 26 निवासी मधु देवी उम्र 55 वर्ष वही मारपीट मामले के वारंटी थाना क्षेत्र कुसहा वार्ड नंबर 11 निवासी शैलेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष, सुनील यादव उम्र 40 वर्ष,

    छाया : अमिट लेख

    वासुदेव यादव उम्र 75 वर्ष, इंदु देवी 45 वर्ष, रिंकू देवी उम्र 40 वर्ष, एवं नगर परिषद क्षेत्र डपरखा का हेमंतगंज निवासी वारंटी कार्तिक भगत को भी गिरफ्तार किया गया। पूछने पर थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने जानकारी देते हुए बताया सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया।