



विश्व पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंत्योदय चेतना मंडल आरा, भोजपुर एवं विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान “विषयक एक सेमिनार का आयोजन किया गया
✍️ एक संवाददाता
– अमिट लेख
गड़हनी, आरा। स्थानीय प्रखण्ड अंतर्गत कुरकुरी ग्राम में जयप्रकाश सभागार में विश्व पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंत्योदय चेतना मंडल आरा, भोजपुर एवं विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में “प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान “विषयक एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर पारस राय, डॉक्टर पिंटू पुष्कर एक्यूप्रेशर, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश शर्मा तथा जयप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर पारस ने कहा की सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारे जल ,थल और आकाश तीनों पर खाराब प्रभाव पढ़ रहा है जिसका असर मानव के साथ-साथ जीवो पर पड़ा रहा है जो खतरे का संकेत है समय रहते मानव को सचेत रहने की आवश्यकता है। डॉ. पिंटू पुष्कर ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का एक मुख्य करण प्लास्टिक है जिसे सरकार और समाज को आगे आकर कम करना चाहिए मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र सिंह दोनों संस्थान को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का सेमिनार हमारे पंचायत में का होना सौभाग्य की बात है इसे जन जागरण के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश शर्मा ने सरकार से छोटा- छोटा ग्राम स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के सचिव राम नाथ ठाकुर ठाकुर ने कहा की पर्यावरण के प्रति संवेदना हमारे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में पूर्व से है जिसे पुनः जगाने की जरूरत है। लेकिन आज बाजार वाद के कारण हमारा पर्यावरण प्रभाप्रभावित हो रहा है। लगभग 80 महिला पुरुषों ने अपने गृहस्थ जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग धरती को बचाने के लिए कम से कम करने का संकल्प लिया। साथ ही पौधा रोपण एवं वितरण भी किया है। जिसमे बेल आंवला अमरुद निम्बू एवं सांगवान था। कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश शर्मा जयप्रकाश वर्मा आकाश सुदेश्वर सिंह नारायण सिंह नेमी देवी आदि का सक्रिय सहयोग रहा अंत में नीरज मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।