Tag: बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ

  • बीआरसी में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

    बीआरसी में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

    अरेराज से अनुमंडल ब्यूरो ऋषभ मिश्रा की रिपोर्ट : 

    कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने एक दूसरे के साथ जमकर गुलाल लगाये

    न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण 

    ऋषभ मिश्रा

    – अमिट लेख
    अरेराज, (ए.एल.न्यूज़)। प्रखण्ड के बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई अरेराज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीआरसी के कर्मी समेत प्रखण्ड के कई विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के बीच अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।प्रखंड अध्यक्ष मिंटू कुमार मिश्रा में बताया कि होली एक आपसी सौहार्द का त्योहार है। होली ही एक ऐसा त्योहार है जहां लोग आपसी मनमुटाव को भी त्यागकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। समाज में छोटे बड़े का भेदभाव की दूरी होली में ही देखने को मिलती है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने एक दूसरे के साथ जमकर गुलाल लगाये। मौके बीआरपी सुधांशु पांडेय,योगेंद्र पांडेय,चंद्रभूषण पाठक आदेशपाल शंभू प्रसाद सिंह,एमटीएस रविन्द्र कुमार पंडित,प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार मिश्रा,अशोक राम,रामबाबू प्रसाद,समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

  • आरा पहुंचा शिक्षा-शिक्षक जागरण अभियान रथ

    आरा पहुंचा शिक्षा-शिक्षक जागरण अभियान रथ

    नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी में समायोजन को लेकर आरा पहुंचा शिक्षा- शिक्षक जागरण अभियान रथ

    मानसुन सत्र में बिहार विधानसभा का होगा घेराव, नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने तक लड़ाई अनवरत जारी रहेगी : प्रदीप कुमार पप्पु

    ✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

    – अमिट लेख

    आरा /भोजपुर। आज दिनांक 25.06.2023 को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु के नेतृत्व में शिक्षा- शिक्षक जागरण अभियान रथ आरा पहुंचा। स्थानीय शिक्षकों ने संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में भब्य स्वागत किया गया। अभियान रथ का भोजपुर में स्वागत करते हुए रेड क्रॉस भवन, आरा में सभा की गई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु एवं संचालन प्रधान सचिव‌ राजेश कुमार सिंह ने किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु सहित सभी शिक्षक नेताओं ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण एवं वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण की। शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु ने कहा कि अधिकार यात्रा का शुभारंभ 21 जुन से शिक्षा मंत्री के गृह जिला मधेपुरा से किया गया है। अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 बिहार की मुख्यधारा शिक्षा को बर्बाद करने के उद्देश्य से लाई गई है। इस नियमावली को लागु होने के पश्चात एक ही विद्यालय में तीन तरह के शिक्षक शिक्षण कार्य करते नजर आएंगे‌। जिससे शिक्षा ब्यवस्था में विषमता आएंगी। बच्चों के शिक्षा पर इसका ब्यापक दुष्प्रभाव पडे़गा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने शिक्षकों से वादा खिलाफी का काम किया है। महागठबंधन के नेता सुबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विगत विधानसभा चुनाव के‌ दौरान चुनावी घोषणापत्र में शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा समान काम- समान वेतन एवं पुरानी पेंशन लागु करने का वादा किया था। परंतु सत्ता में आने के बाद सरकार ने शिक्षकों के साथ धोखा दिया है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। मधुबनी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान सभी जिलों के संघीय प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को गोलबंद कर बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विधानमंडल एवं विधायकों का घेराव करने की राज्य ब्यापी आन्दोलन की तैयारी की जाएगी। ताकि विधानसभा सत्र के दौरान पटना के आन्दोलन में सूबे के सभी नियोजित शिक्षक जूट सके। प्रदेश कोषाध्यक्ष सह् उपाध्यक्ष अनवार करीम ने कहा कि सरकार बीपीएससी से शिक्षक बहाली के नाम पर आम जनता को भ्रमित कर शिक्षकों के प्रति द्वेष फैला रही है। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा में सफल एवं असफल दोनों तरह के शिक्षक जब विद्यालयों में बच्चों को पढाएंगे ही तो उस परीक्षा का औचित्य क्या है। मानसुन सत्र में हो रहे विधानसभा घेराव में हजारों शिक्षक आरा से कुच कर पटना को पाटने का काम करेंगे। मंटु ने कहा कि सरकार अपने वादे को पुरा करे तथा 2003- 2023 तक नियुक्त सभी शिक्षकों को राज्य कर्मी में समायोजित कर समान काम- समान वेतन एवं समान सेवा- शर्त लागू करें। कार्यक्रम में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के शौकत अली अपने सैकड़ों शिक्षकों के साथ संघ से इस्तीफा देकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु, संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह् उपाध्यक्ष अनवार करीम, उपाध्यक्ष शंभु यादव, महासचिव राकेश कुमार, सचिव निरंजन कुमार, धनन्जय कुमार सिंह, संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, सदाकत हुसैन, संजय कुमार सिंह, नन्दकिशोर सिंह, इन्दु श्रीवास्तव, शंकर कुमार, सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह, महेश रजक, प्रखण्ड अध्यक्ष क्रमशः किंग अभिषेक क्षत्रप, अरुण कुमार सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह, निर्भय कुमार सिंह, लालबाबु सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार, संतोष प्रसाद, राणा जी, संजय कुमार सिंह,सत्येंद्र दुबे, मोहम्मद असलम रजा, सचिव जयप्रकाश ठाकुर, मोहम्मद आफताब अहमद, विजय कुमार,जितेंद्र भगत, हरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश चौधरी, निर्मल कुमार, संजय भाष्कर, जितेंद्र कुमार, जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह सहित हजारों शिक्षक- शिक्षिका शामिल थे।

  • शिक्षकों से वादाखिलाफी महंगा पड़ सकता है : पंकज कुमार मंटू

    शिक्षकों से वादाखिलाफी महंगा पड़ सकता है : पंकज कुमार मंटू

    बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, जगदीशपुर इकाई की बैठक वीर कुंवर सिंह किला परिसर, जगदीशपुर में हुई

    ✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

    – अमिट लेख
    आरा/भोजपुर। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, जगदीशपुर इकाई की बैठक वीर कुंवर सिंह किला परिसर, जगदीशपुर में हुई।

    बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष किंग अभिषेक क्षत्रप एवं संचालन सचिव जयप्रकाश ठाकुर ने किया। बैठक में उपस्थित संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 बिहार की मुख्यधारा शिक्षा को बर्बाद करने के उद्देश्य से लाई गई है। इस नियमावली को लागू होने के पश्चात विद्यालय में एक ही तरह के शिक्षण कार्य को अलग-अलग तरह के शिक्षकों के द्वारा किया जाएगा।।जिससे शिक्षा व्यवस्था में विषमता आएगी। नियमावली में संशोधन को लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु पुरे बिहार में जाकर शिक्षकों के बीच सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। 25 जुन 2023 को संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु आरा में शिक्षकों को संबोधित करेंगे। मंटु ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार को 2024 और 2025 का चुनाव महंगा पड़ सकता है। प्रखण्ड अध्यक्ष किंग अभिषेक नेे कहा कि प्रदीप कुमार पप्पु नियोजित शिक्षकों के भाग्य निर्माता है। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पुरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। यही मात्र एक संघ है,जो शिक्षकों के हितार्थ सदैव संकल्पित रहता है। प्रखण्ड सचिव जयप्रकाश ठाकुर एवं जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणापत्र में शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, समान काम समान वेतन देने एवं पुरानी पेंशन लागू करने का वादा किया था। परन्तु सत्ता में आने के बाद सरकार ने शिक्षकों को धोखा दिया है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बिहार विधान मंडल एवं सभी विधायकों का घेराव करने हेतु राज्यव्यापी आन्दोलन को सफल बनाने व शिक्षकों को गोलबंद करने का काम किया जाएगा। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु,जिला सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह,जगदीशपुर अध्यक्ष किंग अभिषेक क्षत्रप, सचिव जयप्रकाश ठाकुर, जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह, वरिय उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, मृत्युंजय चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, राहुल कुमार, राम तुलसी राम, शिवजी रजक, संतोष चौधरी, संजय कुमार, सरोज कुमार, नित्यानन्द किशोर, अर्जुन कुमार,अजीत कुमार,सुनील कुमार, गुप्तेश्वर चौधरी, रमेश कुशवाहा,अमीत कुमार, सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

    विज्ञप्ति : पंकज कुमार सिंह मंटु
    जिलाध्यक्ष, भोजपुर
    बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ