AMIT LEKH

Post: घायल हार्डवेयर व्यवसायी से मिले बेतिया सांसद

घायल हार्डवेयर व्यवसायी से मिले बेतिया सांसद

थाना क्षेत्र के छपवा चौक से हार्डवेयर दुकान बंद कर घर जा रहे फुलवरिया निवासी प्रमोद शर्मा को बीते दिनो अपराधियो ने लुट पाट करते हुये गोली मार दिया था

एक संवाददाता

– अमिट लेख, न्यूज़ डेस्क

मोतिहारी, (सुगौली)। थाना क्षेत्र के छपवा चौक से हार्डवेयर दुकान बंद कर घर जा रहे फुलवरिया निवासी प्रमोद शर्मा को बीते दिनो अपराधियो ने लुट पाट करते हुये गोली मार दिया था। जिनका हालचाल जानने आज बेतिया लोक सभा के सांसद संजय जयसवाल व चेयरमैन विकास शर्मा पहुंचे उनका कुशल क्षेम पुछा। उसके बाद सांसद श्री जयसवाल ने पुलिस कप्तान कांतेस कुमार मिश्र से दुरभाष पर बात कर अपराधियो को अबिलंम्ब गिरफ्तार करने को कहा। बताते चले की अपराधियो ने श्री शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुये गोलीमार घायल कर दिया और नगद लुट कर फरार हो गये।

Comments are closed.

Recent Post