AMIT LEKH

Post: मारपीट की घटना में पांच लोग घायल

मारपीट की घटना में पांच लोग घायल

एकमा थाना क्षेत्र के सेन्दुवार टोला गांव में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी व हाथापाई के बाद हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए

संवाददाता

– अमिट लेख
एकमा/सारण। आपसी विवाद को लेकर एकमा थाना क्षेत्र के सेन्दुवार टोला गांव में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी व हाथापाई के बाद हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सेन्दुवार टोला गांव निवासी परशुराम यादव, अमित राय, रमेश राय समेत पांच लोग शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सीएचसी में किया गया। बताया गया है कि घायलों के द्वारा इस संबंध में एकमा थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। घटना बीते दिवस की बताई जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post