AMIT LEKH

Post: दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या, ससुरालवाले फरार

दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या, ससुरालवाले फरार

कोर्ट में बॉन्ड बनाने पर अपने मैयके से ससुराल आयी थी पुजा

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर अन्तयपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने दहेज में जमीन और पैसा की मांग करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में की गयी। 27 मई 2019 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा मठिया निवासी सुनील शुक्ला के इकलौते पुत्र प्रिंस कुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। मंगलवार की शाम पूजा ने मां को फोन कर बताया कि उसके ससुराल वालों उसे जहर खिला दिया है। उसके बाद पूजा के मायके वालों ने 112 पर फोन करके इसकी जानकारी दी। जिसके बाद 112 की टीम पूजा के ससुराल पहुंची। इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को पूजा की मौत हो गई। मृतका के भाई आर्यन कुमार ने बताया कि वह छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर का रहने वाला है। उसकी दीदी पूजा के साथ ससुराल वाले हमेशा मारपीट करते थे। शादी के छह माह बाद से ही दहेज में जमीन और पैसा की मांग मायके से करने के लिए पूजा पर दबाब बनाये जाने लगा था। पूजा को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। फिर पूजा मायके चली गयी। डेढ़ वर्ष पूर्व कोर्ट में बॉन्ड बनने के बाद पूजा ससुराल आयी। कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

Comments are closed.

Recent Post