AMIT LEKH

Post: चकिया मे मछली खरीदने के चक्कर मे फंस गया पीएफआई का राज्य सचिव पुलिस ने किया गिरफ्तार

चकिया मे मछली खरीदने के चक्कर मे फंस गया पीएफआई का राज्य सचिव पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटीएस और एनआईए को थी वर्षो से तलाश

दिवाकर पाण्डेय/मोहन सिंह

– अमिट लेख

मोतिहारी/बेतिया, (न्यूज़ डेस्क)। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मोतिहारी पुलिस को बड़ी फसलता हासिल हुई है। जिला पुलिस ने ही पीएफआई के राज्य सचिव रियाज महरूफ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बताया गया है की एटीएस और एनआईए की टीम वर्षो से कर रही थी तलाश राज्य सचिव की। उक्त कार्रवाई एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एएसपी सदर मोतिहारी टेक्निकल सेल चकिया थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार। फिलहाल, रियाज महरूफ को गुप्त स्थान पर रखा गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस की ओर से रियाज को गिरफ्तार किए जाने की सूचना एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) को भी दे दी गई है। बताया जा रहा है की शनिवार की सुबह शहर के वार्ड 13 कुअवा निवासी पीएफआई का राज्य सचिव रियाज मारूफ मछली खरीदने के लिए बजार आया हुआ था। वह जब मछली खरीदकर वापस लौट रहा था तब तक एसपी कांतेश मिश्रा को इसकी गुप्त सूचना मिल चुकी थी उसी के आधार पर ASP मोतिहारी और स्थानीय पुलिस ने उसे सुभाष चौक के निकट से गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed.

Recent Post