गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल एवं दो बाइक की बरामद
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भोजपुर पुलिस ने ट्रक चालक एवं राहगीरों से लूट करने वाले गिरोह के दो लुटेरों को शक्रवार की रात्री गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल बरामद की है। साथ ही पुलिस ने उनके दो बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी संतोषी रोहानी का पुत्र संजीत कुमार एवं उसी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी जितेश प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार शामिल है। इसकी पुष्टी भोजपुर पुलिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बड़हरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली बबुरा-छपरा मूर्ख मार्ग पर छोटकी पुल के समीप कुछ अपराधी अपराधी लूटपाट करने को लेकर इकट्ठा हुए हैं। उनके द्वारा अक्सर राहगीरों एवं ट्रक चालक उसे लूट की जाती है। सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस फौरन वहां पहुंची और दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उन दोनों की तलाश ली तो उनके पास से देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने उनके पास रहे दो बाइक को भी जब्त किया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि जब दोनों अपराधियों से जब पूछता कि तो उन्होंने बताया कि वे लोग रात में ट्रक चालक एवं राहगीरों से लूट की नियत से निकलते थे और कल रात भी वे सभी राहगीरों एवं ट्रक चालक को से लुट करने के लिए निकले थे। वही उन्होंने बताया कि अपराधियों के साथ दो-तीन और लड़के भी थे। उनका सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी भोजपुर से छपरा तक जाते थे। इस बीच जो भी राहगीर एवं ट्रक चालक मिलते थे उन्हे लूट लेते थे।








