AMIT LEKH

Post: अरेराज में दो दिवसीय श्री सोमेश्वर नाथ महोत्सव का होगा आयोजन

अरेराज में दो दिवसीय श्री सोमेश्वर नाथ महोत्सव का होगा आयोजन

तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, कल्पना सहित कई कलाकार करेंगे शिरकत

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान द्वारा उतर बिहार के काशी नगरी कहे जाने वाले अरेराज श्री सोमेश्वर नाथ महोत्सव 2023 के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल की पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि पर्यटन विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में दिनांक 26 एवं 27 सितंबर 2023 को संध्या 4 बजे से श्री सोमेश्वर उच्च विद्यालय ( खेल का मैदान ) अरेराज में श्री सोमेश्वर नाथ महोत्सव 2023 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सोरभ जोरवाल व पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सुविधा, बैठने की सुविधा, यातायात, लाइटिंग, साफ सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 26 सितंबर 2023 को संध्या 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनुजा शर्मा( भजन/ गजल) ,कुमार बादल (भजन एवं लोकगीत), सुष्मिता शर्मा (भजन एवं गजल), कशीश सिन्हा (भजन) कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वही 27 सितंबर 2023 को 4:00 बजे संध्या से सांस्कृतिक कार्यक्रम में वंदना शुक्ला (शास्त्रीय संगीत/ भजन एवं गजल) , नीरज निराला ( भोजपुरी गायन ) , अमर आनंद (भजन, सुगम संगीत ) ,कल्पना पटवारी द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post