AMIT LEKH

Post: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार बनी है तबसे चंपारण अपराधियों के आगोश में : संजय ठाकुर

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार बनी है तबसे चंपारण अपराधियों के आगोश में : संजय ठाकुर

जन सुराज पूर्वी चंपारण जिले के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जबसे बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मिली जुली सरकार चल रही है तबसे चंपारण अपराधियों के आगोश में समाता जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। जन सुराज पूर्वी चंपारण जिले के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जबसे बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मिली जुली सरकार चल रही है तबसे चंपारण अपराधियों के आगोश में समाता जा रहा है। बीते दिन पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों ने बैंक लूट लिया और प्रशासन मुख्य दर्शन बना रहा। बगल में थाना है, लेकिन अभी तक अपराधी नहीं पकड़े गए हैं। यह स्थिति पिछले 6 महीने से पूर्वी चंपारण जिले में बनी हुई है। अनेकों निजी बैंकों को लूटने का अपराधियों ने काम किया है, कितने लोगों की हत्याएं हुई हैं, रोज कहीं ना कहीं गोली चल रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं और जन सुराज इन घटनाओं की कड़ी निंदा करता है। लोगों में अमन चैन बहाल करने की दिशा में काम किया जाए, जिले में शांति भंग होती जा रही है, लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Comments are closed.

Recent Post