AMIT LEKH

Post: माता फूलमती देवी को श्रद्धांजली देने पहुंचे सैकड़ों कलाकार एवं समाज सेवी

माता फूलमती देवी को श्रद्धांजली देने पहुंचे सैकड़ों कलाकार एवं समाज सेवी

भोजपुरी के नामी गिरामी गीतकार कुमार अजय सिंह की माता स्व० फूलमती देवी की  प्रथम पुण्य तिथि पर जुटकर श्रद्धांजली अर्पित किया

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो

अरुण कुमार ओझा

–  अमिट लेख

भोजपुर, (अनुमंडल ब्यूरो)। आरा के एकवना घाट बड़हरा भोजपुर में प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित पुष्पांजली श्रद्धांजली कार्यक्रम में सैकड़ों लोगो ने भोजपुरी के नामी गिरामी गीतकार कुमार अजय सिंह की माता स्व० फूलमती देवी की  प्रथम पुण्य तिथि पर जुटकर श्रद्धांजली अर्पित किया।

फोटो : अरुण कुमार ओझा

उक्त कार्यक्रम में उनकी आत्मा को शांति मिले इसके लिए चौबीस घंटे का अखंड संकीर्तन के पूर्णाहुति के बाद निर्गुण भजन कार्यक्रम किया गया! जिसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने भाग लिया गायक ईश्वरदत पांडेय, राजा दिवाकर तबला, राजु शर्मा व्यास, नितु तिवारी, कुन्दन पांडेय, प्रमोद सिंह, नंदजी चंद्रवंशी, झकड़ तिवारी,

छाया : अमिट लेख

राजा बाबू नाल वादक, बीरेंद्र पाठक बैंजो, मनोज कुमार, शैलेन्द्र सिंह तबला, अभय ओझा, भीम यादव सहित गायक राजु सिंह सुमन ने “माई ओही दिन से घरवा उजरल मोर हो” गीत को गाकर सबको विभोर कर दिया! संचालन ऐंकर आकाश तथा नेतृत्व गायक सह अध्यक्ष पंचायत सेवक संघ राजकिशोर पांडेय ने किया।

छाया : अमिट लेख

श्रद्धांजली अर्पित करते हुए भरत सिंह सहयोगी अध्यक्ष भोजपुरीया जन मोर्चा अनिल कुमार सिंह विनोद सिंह डा० मदन मोहन द्विवेदी जमीरा स्टेट अंतरराष्ट्रीय मृदंग वादक ललन जी के प्रपोत्र पुष्पेन्द्र नारायण सिंह मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए नमन किया! प्रतिभाशाली कलाकारों को माता फूलमती देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित भी किया गया।

Comments are closed.

Recent Post