लोक आस्था का महान पर्व छठ पुजा को लेकर नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया
न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी न्यूज़
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। लोक आस्था का महान पर्व छठ पुजा को लेकर नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। जिसमे सिंघिया पोखरा, जानपुल पोखरा , एकौना मठ पोखर , दुर्गा मंदिर , चांदमारी पोखरा, चीलवनिया पोखरा तथा एस एन एस कॉलेज छठ घाटो का निरीक्षण किया गया। इन सभी पोखरों में सफाई का कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर एक चैलाहा एवं वार्ड नंबर 2 के पोखरा का भी भौतिक सत्यापन किया गया। साफ सफाई कार्य करने हेतु संबंधित वार्ड, जमादार एवं सफाई कर्मी को निर्देश दिया गया। दोनों आउटसोर्सिंग एजेंसी को सभी घाटों पर सफाई हेतु मानव बल एवं संसाधन की संख्या को बढ़ाकर 5 दिनों के अंदर सफाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डायट एवं नरेगा घाट पर संबंधित एजेंसी को कल से न्यूनतम दस मजदुरो एवं दो ट्रैक्टर प्रति घाट लगाने का निर्देश दिया गया। ताकि साफ सफाई कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि खतरनाक घाटों एवं गहरे पानी वाले घाटों को चिन्हित कर बांस, बल्ला लगाकर छठ व्रतियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।








