वीटीआर वन प्रमंडल 2 के गोनौली वन क्षेत्र में शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान वन कर्मियों ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए जाल के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया है
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। वीटीआर वन प्रमंडल 2 के गोनौली वन क्षेत्र में शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान वन कर्मियों ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए जाल के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए गोनौली वन क्षेत्र के वनपाल सत्यप्रकाश ने बताया कि गश्ती के दौरान वन कर्मियों को गुप्त सूचना मिली कि वन कक्ष संख्या त्रिवेणी 32 शिवनाहा जंगल में शिकारियों द्वारा शिकार करने के नियत से जाल बिछाया गया है की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। और जाल सहित एक शिकारी दिनेश कुमार पिता मंगल नाथ गोनौली निवासी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य शिकारी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार शिकारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही फरार शिकारीयों के शिनाख्त की जा रही है।








