AMIT LEKH

Post: गोपालगंज में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

गोपालगंज में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

न्यूज़ डेस्क, गोपालगंज न्यूज़

–  अमिट लेख

गोपालगंज, (एक प्रतिनिधि)। जिला के थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति की मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार को आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस संदर्भ में बताया जाता हैं कि शहर के आर्य नगर वार्ड नंबर 21 मोहल्ले में मृतकों का अपना मकान भी है। वह अपने मकान से शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव मीरगंज थाना क्षेत्र के पेऊली जा रहे थे। इस बीच थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बैगनार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Comments are closed.

Recent Post