सभी सम्प्रदाय के लोगों के बीच आपसी भाईचारे का प्रतीक है पर्व
वीरपुर में पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने का सालो पुराना इतिहास रहा है :एसडीएम
न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। आगामी पर्व दीपावली एवं छठ को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से वीरपुर थाना परिसर में गुरुवार को एसडीएम नीरज कुमार की अध्यक्षता एवं एसडीपीओ पंकज कुमार की उपस्थिति में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि वीरपुर में पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने का सालो पुराना इतिहास रहा है ।सभी सम्प्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाते रहे है। इस भाईचारे को आगे भी कायम रखिये। उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं नगर मुख्य पार्षद से घाटो की साफ सफलता, चेंजिंग रूम, प्रकाशीय ब्यबस्था बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया ताकि ब्रत धरियो को कोई परेशानी न हो।
पटाखे का कम से कम उपयोग करने एवं छठ घाटो की बेरीकेट बढियां तरीके से करने को कहा।कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाइये।जहाँ भी परेशानी हो प्रशाशनिक अधिकारी को सूचित करें। एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनावे।आग लगने की कोई घटना वैगेरह हो तो तुरंत फायर बिग्रेड अथवा प्रशासन को सूचित करें। किसी प्रकार की अफवाह में न पड़े।आपसी सहयोग से पर्व मनाए। किसी प्रकार की परेशानी हो तो प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन आपकी मदद के लिए तत्पर है। मोके पर बसन्तपुर आरडीओ कुमार मनीष भारद्वाज, बसन्तपुर सीओ शशि भास्कर, प्रतापगंज आरडीओ श्रीराम पासवान, राधोपुर आरडीओ एवं सीओ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर बासुदेव राय, वीरपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सन्दीप कुमार सिंह, नगर मुख्य पार्षद शुशील कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद तनवीर आलम, अनिल खेड़वार मंटू, जगदीश गुप्ता, लाल गोठिया, मो अंसार, मो तोहिद, डॉ कौशल किशोर, कामेश्वर यादव, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।








