AMIT LEKH

Post: एसएसबी 45 बटालियन का 14 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

एसएसबी 45 बटालियन का 14 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

सीमा सुरक्षा बल जन कल्याण के कार्यक्रम को धरातल पर लाकर अपनी भूमिका को साबित कर रहा सार्थक

न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45 बटालियन के मुख्यालय में शुक्रवार को एसएसबी 45 बटालियन का 14 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह, अभिषेक शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट ललित कुमार एवं डॉ. अभिषेक भारद्वाज तथा इंस्पेक्टर सुधांशु मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा ने कहा कि आज से 14 साल पहले 45 बटालियन की स्थापना हुई थी। पहली मर्तवा इसे चाइना बॉर्डर पर लगाया गया, बाद में नेपाल बॉर्डर पर इसकी तैनाती की गई।

जहा यह बटालियन सीमा सुरक्षा एवं जन कल्याण के कार्यक्रम को बखूबी निभा कर अपनी भूमिका को सार्थक साबित कर रही है। बॉर्डर पर इस बटालियन की भूमिका सराहनीय है। इस मौके पर स्कूली बच्चों एवं जवानों के द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता एवं डॉग शो का भी आयोजन किया गया। एसएसबी के प्रशिक्षित डॉग माल्टो, लीबिया एवं ब्यूटी का शो ट्रेनर एम अशोक, सन्दीप कुमार एवं चिरांग एगले के द्वारा हैरान कर देनेवाला डॉग शो दिखाया गया।

मौके पर खेल कूद भी आयोजित किये गए।जिलेबी रेस में करन राधव प्रथम एवं सत्यम दूसरे स्थान पर रहे। स्पून शो में श्रेयस एवं नितिन ने पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेक रेस में वीरभद्र एवं श्याम कुमार ने बाजी मारी। कैयरिंग लिफ्टिंग में देवब्रत सिंह एवं वीर भद्र पहले एवं दूसरे स्थान पर रहे। ब्लाइंड हिट में रेखा ने बाजी मारी जबकि म्यूजिकल चेयर रेस में जिन्नत अली जीती , स्लो साइकिल रेस में डिप्टी कमांडेंट शेलेश कुमार सिंह एवं राहुल भारद्वाज पहले एवं दूसरे स्थान पर रहे। अधिकारियो एवं जवानों की रस्साकसी में जवानो ने विजय हासिल किया।

मौके पर एसएसबी 45 वी बटालियन की ओर शस्त्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिसमे स्कूली बच्चों को आधुनिक हथियारों को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। मौके पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए थे।जिसमे न्यू कैम्ब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल के बच्चों के द्वारा बनाई गई चन्द्रयान 03 एवं ज्वालामुखी की आकृति सभी को आकर्षित कर रही थी। खाने पीने के भी कई स्टॉल लगाए गए थे।

जिस पर स्कूली बच्चों, जवानों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह, अभिषेक शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट ललित कुमार एवं डॉ अभिषेक भारद्वाज एवं इंस्पेक्टर सुधांशु मिश्रा के अलावे सभी अधिकारी एवीएम जवान उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post