साइकिलिंग के दौरान प्रकृति के अद्भुत नजारा को नजदीक से देखने का मिला अवसर : अजीत
न्यूज़ डेस्क, सुपौल न्यूज़
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। वीरपुर के रहने वाले अजीत चौधरी जो अपनी साइकिल से 4 धाम और 12 जयोतिर्लिंग की यात्रा पर 19 जनवरी 2023 को वीरपुर से निकले थे। शुक्रवार को उनका वीरपुर आगमन पर गोल चौक में वीरपुर वासियो के द्वारा भव्य अभिनंदन किया एवं कोशी क्लब में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक्स आईआरएस एवं राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव बैद्यनाथ मेहता ने कहा कि उनके इस साहसिक कार्य की प्रशंसा जितनी भी की जाए वो कम है। अजीत ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हो तो कठिन से कठिन कार्य भी संभव हो सकता है। अगर ठान लीजिए तो कुछ भी मुश्किल नही है।
अजीत चौधरी के पिता उमाशंकर चौधरी की भी सबों ने प्रशंशा की और उनके पुत्र के इस भारत भ्रमण की कामयाबी पर उन्हें भी बधाई दी। नगर अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि अजीत ने इस साइकिल यात्रा से लोगो को एक संदेश दिया कि साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ। साथ ही हमारे सनातन संस्कृति को अपना कर चारो धाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया यह कफी सरहनीय कार्य है। अपने संबोधन में अजीत चौधरी ने कहा कि इन्हे प्रकृति से इस यात्रा के दरम्यान सीखने का मौका मिला। लोगो से मिला, प्रकृति के अद्भुत नजारा को नजदीक से देखने का अवसर मिला। कई राज्यों के भाषा,खान पान,रहन सहन एवं संस्कृति को देखने का मौका मिला। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सुल्ताना प्रवीण, अजय कुमार सिंह, रालखन भारती, मनीष कुमार सिंह, अभय कुमार जैन आदि के अलावे अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








