AMIT LEKH

Post: नीतीश कुमार ने लिया संज्ञान,इंजीनियर सौरभ के मुद्दे पर दिया आश्वासन

नीतीश कुमार ने लिया संज्ञान,इंजीनियर सौरभ के मुद्दे पर दिया आश्वासन

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए खुशखबरी

ठाकुर रमेश शर्मा

– अमिट लेख

रामनगर, (विशेष ब्यूरो)। बिहार विधान मंडल के 205 वें शीतकालीन सत्र के समापन के बाद त्रिस्तरीय पंचायत के सभी प्रतिनिधियों का मासिक मानदेय वृद्धि से सम्बंधित मांग को लेकर पश्चिमी चंपारण से बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य इं. सौरभ कुमार एवं अन्य ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर एक ज्ञापन सौंपा। त्रिस्तरीय पंचायत  प्रतिनिधियों के मासिक मानदेय वृद्धि का मामला लम्बे समय से विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए मासिक मानदेय को शीघ्र अति शीघ्र दोगुना करने का आश्वासन दिया। उम्मीद है कि वर्तमान माह में त्रिस्तरीय पंचायत के सभी प्रतिनिधियों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार इस समय कोई भी निर्णय लेने में बहुत लेट नहीं कर रहे हैं, इसलिए इस बार लग रहा है की इस मुद्दे पर बहुत जल्दी कुछ होने वाला है। हालाकि इंजीनियर सौरभ कुमार चनपटिया क्षेत्र के बहुत ही प्रगतिशील युवा नेता हैं। आने वाले दिनों में चंपारण के प्रतिनिधियों को भी एक अच्छे युवा साथी का सहयोग मिल रहा है।

Comments are closed.

Recent Post