AMIT LEKH

Post: बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल

बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल

पूर्व मध्य रेलवे ने दी बापूधाम मोतिहारी  पूजा स्पेशल ट्रेन की सौगात 

पांच विशेष दिनों को चलेगी ये ट्रेन

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चम्पारण

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्व मध्य रेलवे दीपावली-छठ को लेकर रेलवे ने और पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसका परिचालन नई दिल्ली से बापूधाम मोतिहारी, पुणे से दानापुर एवं उदयपुर सिटी से पटना, उधना से मुजफ्फरपुर के लिए किया जाएगा। पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

नई दिल्ली से बापूधाम के लिए ट्रेन

04018 नई दिल्ली-बापूधाम मोतिहारी पूजा स्पेशल 18, 21, 24 व 27 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर 02.55 बजे चलेगी। वापसी में 04017 बापूधाम मोतिहारी-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 19, 22, 25 व 28 नवंबर को बापूधाम मोतिहारी से दोपहर 03.00 बजे खुलेगी।गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी पूजा स्पेशल 15, 18, 21, 24 व 27 नवंबर को आनंद विहार से रात 01.00 बजे खुलेगी। वापसी में 04027 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार पूजा स्पेशल 16, 19, 22, 25 व 28 नवंबर को बापूधाम मोतिहारी से रात 02.30 बजे खुलेगी। गाड़ी संख्या 09013 उधना-मुजफ्फरपुर स्पेशल 11, 18 व 25 नवंबर (शनिवार) को उधना से रात 10.10 बजे खुलेगी। वापसी में 09014 मुजफ्फरपुर-उधना स्पेशल 13, 20 व 27 नवंबर (सोमवार) को मुजफ्फरपुर से सुबह 08 बजे खुलेगी।

Comments are closed.

Recent Post