AMIT LEKH

Post: बांका में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, महिला समेत तीन की मौत, दो का हालात गंभीर

बांका में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, महिला समेत तीन की मौत, दो का हालात गंभीर

चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं। घायलों को भागलपुर रेफर किया गया है।

बांका से अनुप कुमार की रिपोर्ट :

बांका, (अमिट लेख)।बांका में यात्रियों से भरा ऑटो पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं। घायलों को भागलपुर रेफर किया गया है। घटना टाउन थाना के दुधारी मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे ताड़ के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। दो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जमुई जिले के लक्ष्मीपुर स्थित विशनपुर पंचायत के बुधवातरी से आठ लोग ऑटो में बैठकर आंखों का इलाज कराने झारखंड के गोड्डा जा रहे थे। बांका शहर से महज छह किलोमीटर की दूरी पर दुधारी मोड़ के पास ऑटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ऑटो ताड़ के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला समेत तीन लोग बहुत बुरी तरह घायल हो गए। अपना नाम पता भी नहीं बता पाए और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों ऐतवारी पासवान, चंपा देवी और तारा देवी की हालत खतरे से बाहर है। टाउन थाना की ओर से घायलों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि मरने वालों व घायलों का सही से नाम पता नहीं चल पाया है। मोबाइल नंबर पर कॉल कर स्वजन को जानकारी दी गई है। स्वजन के आने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Comments are closed.

Recent Post