बिहार में हुई हिंसा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार के किस एजेंडे को लेकर पीएम का सपना पाले हैँ मुख्यमंत्री जी
क्या बिहार में हो रही हत्याओं, गिरती अर्थव्यवस्था और जहरीली शराब से हो रही मौतों का एजेंडा लेकर पीएम का सपना संजोये हैँ सीएम
अमित कुमार की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
पटना, (स्टेट हेड) : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में हुई हिंसा की घटना पर। बड़ा बयान देते हुए, कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सूट करता है यह सब, बांटने की राजनीति का नेतृत्व आज तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते आए हैं।
अगर बिहारियों में आपस में मतभेद होता है, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को यह सूट करता है। रामनवमी के दौरान इस तरह की घटना पहली बार नहीं घटी है, पर इन घटनाओं से सबक क्या लिया, कोई सबक नहीं लिया। परिणाम स्वरूप पिछले 3 दिन से 4 दिन से प्रदेश जल रहा है। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई दो समुदाय आपस में लड़े-पड़े मुख्यमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में चिंता इस बात की बढ़ गई है, कि, जब मुख्यमंत्री का गृह जिला भी जल जाता है। जो, मुख्यमंत्री अपने गृह जिले को सुरक्षित नहीं रख पाते हैं, फिर उनसे बिहार की सुरक्षा की उम्मीद रखना जायज है क्या। इसीलिए हम लोग बार-बार कहते हैं कि मुख्यमंत्री से अब बिहार संभलने वाला नहीं है। वहीं जेडीयू के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा यही सपना देखते हैं मुख्यमंत्री। ओरिजिनल लाल किला से कभी तिरंगा झंडा फहराने का ख्वाब तो पूरा मुख्यमंत्री का कभी होगा नहीं। तो, ऐसे ही एक नकली लाल किला अपने पीछे लगा लिया। संभवत कल को उसका एक नकली मॉडल तैयार कर के उसी के प्राचीर पर खड़े होकर के मुख्यमंत्री झंडा लहरा दे शायद इसी तरीके से उनका सपना पूरा हो।








