AMIT LEKH

Post: सुगौली में नेहरू युवा खेल सहभागिता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुगौली में नेहरू युवा खेल सहभागिता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुगौली में नेहरू युवा खेल सहभागिता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज डेस्क, मोतिहारी 

इमरोज आलम

अमिट लेख 

सुगौली(संवाददाता)। नगर पंचायत के वार्ड नं 02 बेलइठ गांव में नेहरू युवा केंद्र मोतिहारी के तत्वधान में प्रखण्ड सुगौली के में एनवाईवी मोहम्मद जियाउर रहमान द्वारा सहभागिता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद पति दीपक पासवान थे। जिसके द्वारा इस कार्यक्रम में महिलाओं के ऊपर अत्याचार और दहेज प्रथा को रोकने के लिए बताया गया इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों द्वारा भी भाग लिया गया। वार्ड पार्षद पति ने कहा की खेलकर से पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है।मौक़े पर उपस्थित म. फजलूर रहमान, विनोद पासवान, राजन कुमार पासवान,विशाल कुमार पासवान,आकाश पा एक्ससवान ,संजीव कुमार बैठा, पवन कुमार ठाकुर,सनोज ठाकुर, संदीप पटेल,मूनटून पटेल, गोलू कुमार ,देवेंद्र कुमार बैठा ,अरुण कुमार, गुड्डू कुमार साह,सुरेश पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post