AMIT LEKH

Post: अपने अस्तित्व की रक्षा के लिये यादव समाज को लामबंद होने का यादव महासभा ने किया आह्वान

अपने अस्तित्व की रक्षा के लिये यादव समाज को लामबंद होने का यादव महासभा ने किया आह्वान

बगहा से विशेष संवाददाता जगमोहन काज़ी की रिपोर्ट :

जय यादव, जय माधव का दिया नारा

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

जगमोहन काजी

– अमिट लेख

बगहा, (विशेष संवाददाता)। पश्चिम चम्पारण के यादव महासभा के अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा यादव अपनी अस्तित्व की रक्षा में एक साथ हो जाये और, आज राष्ट्र और लोकतंत्र की बात गौंड हो गयी है। राजनितिक शूचिता भी समाप्तप्राय है। नैतिकता और आदर्श को ताक पर रख कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए सताया जा रहा है। प्रतिपक्ष और प्रतिद्वंद्वी जम्हूरियत की शील होते हैं। यहां लोकतंत्र अब कलंकित हो रहा है। उदाहरणत: बेजुबानों, कमजोरों, समाज के उपेक्षितों, दलितों के मजबूत मददगार लालू प्रसाद यादव जी को जाति के नाम पर सताया जा रहा है। अब एक साथ मजबूती से जुड़ने का समय आ गया है।

Comments are closed.

Recent Post