AMIT LEKH

Post: सम्राट चौधरी ने पेश किया 2.78 लाख करोड़ का बजट, विपक्ष वॉकआउट

सम्राट चौधरी ने पेश किया 2.78 लाख करोड़ का बजट, विपक्ष वॉकआउट

हमारे विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

सम्राट चौधरी ने प्रथम वार पेश किया बजट,पश्चमि चम्पारण में बनेगा स्टेडियम

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर विपक्षी विधायक वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं। इस साल के बजट में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर फोकस रखा गया है। माले के विधायकों ने पोस्टर लेकर नारेबाजी की। और खराब कानून व्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं इन सबके बीच आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधायक नंदकिशोर यादव ने नामांकन दाखिल किया। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट वेल में आकर विपक्ष के शोरगुल और नारेबाजी बीच पेश किया। मंगलवार को उन्होंने कहा कि बिहार ने स्थिर मूल्य पर 10.6 फीसदी का विकास दर हासिल किया है जो सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो से अधिक है। राज्य में मातृ मुत्यु दर में 27 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। जो बीते सालों में काफी ज्यादा थी। बजट के बीच विपक्ष का हंगामा, वेल में उतरे विधायक बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री के बजट भाषण के बीच विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है। विपक्षी दलों के सदस्य वेल में उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। स्पीकर ने उन्हें शांत रहने की अपील की लेकिन वे नहीं माने। हंगामे के बीच ही सम्राट चौधरी बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है। सम्राट पहली बार राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने जवाब में कहा कि सदस्य निरंजन मेहता ने रात्रि प्रहरी के मानदेय का सवाल उठाया है। हम आश्वस्त करते हैं कि 15 दिनों में सरकार इस पर अमल करेगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत हर प्रखंड में एक इंडोर स्टेडियम बनेगा। पश्चिम चंपारण के राम जानकी कुंवर उच्च विद्यालय में स्टेडियम बनाने की स्वीकृति मिली है।

Comments are closed.

Recent Post