AMIT LEKH

Post: उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

हमारे उप-संपादक मोहन सिंह की कलम से :

सामुदायिक न्याय कार्यकर्ताओं के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। शुक्रवार 23 फरवरी 2024 को पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत जोकहां स्थित एक निजी होटल में मल्टिपल ऐक्सन रिसर्च ग्रुप-मार्ग संस्था नई दिल्ली द्वारा समता सामुदायिक न्याय कार्यकर्ताओं के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

मार्ग संस्था पिछले दो साल से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, कुशीनगर, महाराजगंज एवं देवरिया जिले में सामुदायिक न्यायकर्ताओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ावर्ग, महिला, मजदूर, विकलांग, आदि के बीच में कानूनी जागरूकता अभियान शिविर आयोजित कर रहा है जिसमें घरेलू हिंसा,यौन हिंसा, भ्रुणहत्या, बाल मजदूरी, बाल विवाह, छुआछुत, भेदभाव, जाती प्रथा, समानता आदि विषयों पर जानकारी दिया जाता है। इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में मार्ग संस्था के निदेशक मोहम्मद नूर आलम ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कैसे कानूनी जागरूकता को प्रभावी बनाया जा सकता है, सभी कार्यकर्ताओं को इसके तरीके समझाए। इस कार्यशाला में आज घरेलू हिंसा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कानून, बाल विवाह, बच्चों के ऊपर होने वाले यौन हिंसा तथा महिलाओं से संबंधित अन्य सुरक्षा कानूनों पर विस्तार से समझाया गया। मार्ग संस्था का उद्देश्य समुदाय में कमजोर वर्ग एवं हासीए पर रह रहे लोगों के लिए सुगम तरीके से न्याय उपलब्ध कराने में हमेशा प्रयास रहा है और इस पर कार्यरत है। पश्चिमी चंपारण जिले में अन्य सरकारी सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों तक न्याय उपलब्ध कराने में प्रयासरत मार्ग संस्था ऐसी कार्यशाला का आयोजन करती रहेगी। मार्ग संस्था द्वारा 5000 समता वोलेंटियर को कानूनी कैलेंडर वितरीत किया गया। मार्ग संस्था के प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार ठाकुर एवं प्रोग्राम सहायक अविनाश कुमार मिश्रा तथा अजय कुमार सोनी इस कार्यशाला में उपस्थित थे और इसे सफल बनाने में अत्यधिक योगदान दिए।

Comments are closed.

Recent Post