AMIT LEKH

Post: पवन सिंह को नहीं मिल रहा आरा से टिकट

पवन सिंह को नहीं मिल रहा आरा से टिकट

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

केंद्रीय मंत्री का एलान- लोकसभा चुनाव में आरा से मैं उतरूंगा

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (विशेष रिपोर्ट)। आरा लोकसभा सीट को लेकर संशय अब समाप्त हो गई है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मैं आरा से ही चुनाव लडूंगा। आरा लोकसभा सीट से भाजपा नेता और भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा का बाजार काफी गर्म था। इसी बीच आरके सिंह के आरा से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पवन सिंह के दावेदारी को लगभग समाप्त कर दिया है। आर के सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र आरा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में 137 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। आरके सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह आरा से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा की पहली सूची में आसनसोल लोकसभा से भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था। जिसके बाद पवन सिंह ने टिकट वापस कर चर्चा का बाजार गर्म दिया था। पवन सिंह की तरफ से आरा लोकसभा सीट पर दावेदारी की जा रही थी, जिसकी वजह से यहां लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएँ होने लगी थी। लेकिन आज शनिवार को आरा के सासंद आरके सिंह ने भोजपुर लोकसभा से लड़ने का बात कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Recent Post