AMIT LEKH

Post: आधा दर्जन पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आधा दर्जन पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरेराज अनुमंडल ब्यूरो ऋषव कुमार मिश्र की रिपोर्ट :

उत्पाद निरीक्षक अरविंद कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत आधा दर्जन पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

न्यूज डेस्क, जिला पूर्वी चंपारण

ऋषव कुमार मिश्रा

– अमिट लेख
अरेराज, (ब्यूरो न्यूज़)। अनुमंडल में उत्पाद निरीक्षक अरविंद कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत आधा दर्जन पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमें संजय चौरसिया पिता शिव पूजन प्रसाद ग्राम पिपरा थाना गोविंदगंज, पवन कुमार यादव पिता सरजुग यादव ग्राम पिपरा थाना गोविंदगंज, राजेश राम पिता सूकट राम ग्राम पिपरा थाना गोविंदगंज l भेलनारी चौक से दबोच लिए गए l वही, रघुनी महतो पिता विद्या महतो ग्राम सेवाराहा थाना हरसिद्धि, रमेश महतो पिता रामनाथ महतो ग्राम सेवाराहा थाना हरसिद्धि, राजन शाह पिता मदन शाह ग्राम धवही थाना हरसिद्धि घिवाढार चौक से दारू पियक्कड़ों को पकड़कर न्याययिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post