AMIT LEKH

Post: रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महिला समेत छ:घायल

रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महिला समेत छ:घायल

विशेष ब्यूरो दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच को जमकर मारपीट हुई

न्यूज डेस्क, जिला पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच को जमकर मारपीट हुई। इसमे एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग जगहों पर चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक पक्ष से दिनेश कुमार ने परमा भगत, प्रभु भगत, मनु भगत को आरोपित करते हुये एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है कि आरोपित उसके रास्ते को घेर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुये लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इसमे दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र भगत जख्मी हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से परमा भगत ने सुरेंद्र भगत, धर्मेंद्र भगत, अरविंद भगत, दिनेश भगत, अखिलेश कुमार को आरोपित किया है।

Comments are closed.

Recent Post