AMIT LEKH

Post: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बालक जख्मी, इलाजरत

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बालक जख्मी, इलाजरत

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

जदिया थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के जदिया थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दुर्घटना गुरुवार की संध्या को जदिया त्रिवेणीगंज मार्ग पर बघेली गांव के समीप घटी है। जहां बघेली वार्ड नंबर 8 निवासी अनुज मुखिया के सात बर्षीय पुत्र सत्यम कुमार कोचिंग पढ़ कर पैदल सड़क पार कर रहा था।

इसी बीच रानीगंज की ओर से तेज रफ्तार से जा रही चार पहिया ने ठोकर मार दी और बालक सड़क के किनारे गिर पड़ा जिससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार चार चक्का वाहन पर एक पुलिसकर्मी सवार थे। उक्त पुलिस कर्मी सियावर मंडल ने इंसानियत का परिचय देते हुए जख्मी बालक को त्रिवेणीगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया मौके पर तैनात डॉक्टर बी एन पासवान ने जख्मी बालक को प्राथमिक उपचार किया गया। और बताया कि जख्मी बालक का स्थिति खतरे से बाहर है।

Recent Post