



छपरा/सारण से प्रमंडलीय ब्यूरो की रिपोर्ट :
खेल व खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए बैठक व सम्मान समारोह आयोजित
न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण
प्रमंडलीय ब्यूरो
– अमिट लेख
सीवान, (ए.एल.न्यूज़)। सीवान जिला ग्रेपलिंग संघ ने 2025-26 सत्र के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन श्रमजीवी पत्रकार भवन में 11 मार्च 2025 को किया।

इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में अरविंद पाठक, अनुग्रह नारायण भारद्वाज और राजेश प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया। सचिव पद पर मनीष तिवारी (प्रियेश), संयुक्त सचिव के रूप में रवि कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में अंकित कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संरक्षक मंडल का गठन किया गया।
अध्यक्ष और सचिव के निर्णयानुसार निम्नलिखित व्यक्तियों को संरक्षक के रूप में नामित किया गया :
अनुराधा गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, डॉ. राजा प्रसाद, ज्ञान प्रकाश, श्याम सुंदर नांगलिया, मोहन शर्मा और रूपेश कुमार। विशिष्ट सदस्य के रूप में डॉ. प्रकाश कुमार, सुबोध कुमार सिंह, अनमोल कुमार,

समरेंद्र ओझा और भगवान पांडे को नामित किया गया। सदस्य के रूप में रोहित कुमार यादव, मोनू चौहान और संतोष कुमार यादव, जबकि मीडिया सेल से अमन श्रीवास्तव को दायित्व सौंपा गया।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित :
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक मंडल और अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मोनू चौहान, रेनू कुमारी, अनामिका सिंह,

संयुक्त राज सिंह, कविता कुमारी, श्रेया कुमारी, अर्पित राज, मिनी कुमारी, आशीष कुमार, पिंटू कुमार, सिमरन कुमारी, शगुफ्ता नाज, सुमंजन चौरसिया, अनुष्का पांडे और रूपेश कुमार यादव शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव मनीष तिवारी (प्रियेश) ने किया और उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संघ की प्रतिबद्धता को दोहराया।