AMIT LEKH

Post: जन सुराज पार्टी में शामिल हुए भोजपुरी एक्टर रितेश पाण्डेय

जन सुराज पार्टी में शामिल हुए भोजपुरी एक्टर रितेश पाण्डेय

पटना से एक प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में पूर्व एडीजी जेपी सिंह ने भी किया जॉइन

न्यूज़ डेस्क, राजधानी खबर 

एक प्रतिनिधि

– अमिट लेख

पटना, (ए.एल.न्यूज़)। भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पाण्डेय शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। रितेश पाण्डेय के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। दरअसल, भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पाण्डेय ने हाल में में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था हालांकि उस वक्त उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस दल से चुनाव मौदान में उतरेंगे। शुक्रवार को उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब यह साफ हो गया है कि वह जन सुराज के टिकट पर बिहार के किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। रितेश ने पार्टी जॉइन करने के मौके पर कहा कि बिहार के लोगों को आज भी मजदूरी के लिए मजबूर होना पड़ता है, और इस सिस्टम को बदलने की ज़रूरत है। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी वीआरएस लेकर जन सुराज की सदस्यता ली। अपने पद से इस्तीफा देकर जय प्रकाश सिंह ने जन सुराज का दामन थामा है। मंच से संबोधित करते हुए रितेश पाण्डेय ने कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए जो प्रशांत किशोर निकले हैं, हम उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने एक गीत भी गाया “हम नया बिहार चाहते हैं, बिहार में ही रोज़ी-रोज़गार चाहते हैं, जनता का जन सुराज हो ये चाहते हैं।”

Leave a Reply

Recent Post