AMIT LEKH

Post: आनंद मोहन के बाद दो अन्य बाहुबलियों को छोड़ने की उठी मांग

आनंद मोहन के बाद दो अन्य बाहुबलियों को छोड़ने की उठी मांग

आनंद मोहन की रिहाई के बाद इन दो बाहुबलियों को छोड़ने की उठी मांग, मोकामा के अनंत सिंह व प्रभू नाथ सिंह का नाम शामिल

अनंत सिंह इस समय पटना के बेउर जेल में बंद हैं और प्रभुनाथ सिंह अभी झारखंड के हजारीबाग जेल में बंद हैं

✍️ दिवाकर/अमित

– अमिट लेख

मोतिहारी/पटना। पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के बाद बिहार में अब दो और बाहुबलियों को रिहा करने की मांग उठने लगी है। इन बाहुबलियों में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और आरजेडी से सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह का नाम सामने आया है। अनंत सिंह इस समय पटना के बेउर जेल में बंद हैं और प्रभुनाथ सिंह अभी झारखंड के हजारीबाग जेल में बंद हैं।
अनंत सिंह मोकामा के पूर्व विधायक हैं। अगस्त 2019 में अनंत सिंह के घर पर छापेमारी में एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार मिले थे। जिसके बाद कोर्ट से उन्हें 10 साल की सजा हुई थी। जिस दौरान उन्हें सजा हुई, उस वक्त अनंत आरजेडी विधायक थे और इसी फैसले की वजह से उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। अनंत सिंह मोकामा से 5 बार विधायक रहे हैं। आरजेडी से चार बार सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह साल 1995 में जनता दल विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में दोषी पाए गए थे। उन्हें साल 2017 में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। प्रभुनाथ सिंह अभी झारखंड के हजारीबाग जेल में सजा काट रहे हैं।

Comments are closed.

Recent Post