AMIT LEKH

Post: 8 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित तीन कारोबारी गिरफ्तार

8 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित तीन कारोबारी गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

बेतिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कलमा खातुन, उम्र 45 वर्ष, पति-सलाम मिया, निमीया माई मंदीर पोखरा के पास थाना नगर जिला प० चम्पारण बेतिया अपने घर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का क्रय-विक्रय कर रही हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 12 मार्च.26 को बेतिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कलमा खातुन, उम्र 45 वर्ष, पति-सलाम मिया, निमीया माई मंदीर पोखरा के पास थाना नगर जिला प० चम्पारण बेतिया अपने घर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का क्रय-विक्रय कर रही हैं। प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय, प० चम्पारण बेतिया को अवगत कराते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय, के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर बेहतर सुचना का आदान प्रदान के आधार पर बस स्टैण्ड निमीया माई मंदीर पोखरा स्थित कलमा खातुन के घर दण्डाधिकारी के समक्ष विधिवत् छापामारी करने पर कलमा खातुन के घर से 07.956 कि०ग्रा० गाँजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार / आत्म समपर्ण किये व्यक्ति :

01. कलमा खातुन, उम्र 45 वर्ष, पति-सलाम मिया, सा०-बस स्टैण्ड वार्ड-25 निमीया माई मंदीर पोखरा के पास।

02. जाकीर हुसैन, उम्र 36 वर्ष, पिता-आस मोहम्मद, सा०-बसवरिया घुसुकपुरा।

03. अभय कुमार, उम्र-19 वर्ष करीब, पिता-अजय पटेल, सा०-बसवरिया पीपल चौक वार्ड-21, तीनो थाना-नगर, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

बरामदगी : 

1. 7.956 कि0ग्रा0 गाँजा जैसा मादक पदार्थ।

Leave a Reply

Recent Post