AMIT LEKH

Post: जिला गव्य विकास विभाग के फील्ड अफसर को ₹30000 रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

जिला गव्य विकास विभाग के फील्ड अफसर को ₹30000 रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

पटना निगरानी विभाग की टीम ने जिला गव्य विकास विभाग के फील्ड अफसर को तीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगो हाथों कार्यालय में ही धर दबोचा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चम्पारण के बेतिया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई। पटना निगरानी विभाग की टीम ने जिला गव्य विकास विभाग के फील्ड अफसर को तीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगो हाथों कार्यालय में ही धर दबोचा।

पीड़ित पशुपालक बबलू कुमार

पशुपालक किसान बबलू कुमार से जिला गब्य विकास विभाग के फील्ड अफसर अनुराग सिंह अनुदान की राशि देने के एवज में मांग रहे थे रिश्वत।

फोटो : मोहन सिंह

पशुपालक बबलू कुमार से पूर्व में इंसोरेंस के नाम पर 32 हजार रूपये रिश्वत ले चुके थे। 13 मार्च 26 (शुक्रवार) को बानुछापर स्थित कार्यालय में तीस हजार रूपये घुस लेते हुए

निगरानी विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम अभी कार्यालय में जांच करने में जुटी है।

Leave a Reply

Recent Post