AMIT LEKH

Post: चिरैया :  गांजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

चिरैया :  गांजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

पटना से हमारे विशेष संवाददाता का संकलन :

अभियुक्त ने गांजा एवं रुपए के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया, ना ही कोई कागजात दिखाये 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

मोतिहारी, (संवाददाता)। चिरैया थाना अंतर्गत सुखा नशा अभियान के तहत सुखा नशा कारोबारी को पकड़ने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना उदय शंकर के नेतृत्व में। चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार एवं दरोगा खगेश नाथ झा,सशस्त्र बल एवं एवं डॉग हैंडलर 355 पुरुषोत्तम कुमार, डॉग स्क्वाड मोतिहारी के द्वारा सूचनानुसार। चिरैया थाना क्षेत्र के कटकुईया निवासी सुरेंद्र राय उम्र करीब 65 वर्ष पिता शिवमंगल राय के घर पर विधिवत छापामारी किया गया। जहां पर नारकोटिक्स डॉग के मदद से छापामारी के क्रम में 270 ग्राम गाजा एवं घर में रखे बक्से से 11,87,800/रुपया- बरामद किया गया। अभियुक्त ने गांजा एवं रुपए के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया, ना ही कोई कागजात दिखाये। तत्पश्चात बरामद गांजा एवं रुपए को विधिवत जप्ति सूची बनाते हुए तथा अभियुक्त को गिरफ्तार पर थाना पर लाया गया, अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post