पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की टिप्पणी करते हुए गामा सिंह पर निशाना साधने लगे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। सारण जिला के जेडीयू के मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष और एक लड़की का वीडियो वायरल होने से जमकर हंगामा हुआ। वायरल वीडियो में जेडीयू के मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह दिख रहे है। उसी दौरान एक लड़की भी भागते नजर आती है जिसका लोग वीडियो बनाते है। भीड़ का कथित दावा रहता है कि दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे और लोगों ने जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा तो वे भागने लगे। इस दौरान वीडियो बना रही भीड़ से लड़की की भिड़ंत भी होती है और वह चप्पल लेकर उनकी ओर दौड़ती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की टिप्पणी करते हुए गामा सिंह पर निशाना साधने लगे। हालांकि रविवार को गामा सिंह ने मीडिया में आकर सफाई दी कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाकर उन्हें बदमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे गेहूं कटाई के लिए खेत की ओर गए थे. उसी दौरान वहां कुछ लडके पहले मौजूद थे। एक लड़की वहां से गुजर रही थी जिसके साथ उन लोगों ने छेड़खानी शुरू कर दी। बाद में लड़की खुद को बचाने के लिए उनके साथ सड़क की ओर जाने लगी तो युवकों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया और दुष्प्रचार करने लगे।
वायरल वीडियो में दिख रही लड़की ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि उसके साथ छेड़खानी करने की नीयत रखने वालों ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है। अपनी सफाई में लड़की ने बताया कि वह बाजार से घर जा रही थी। उसे ऑटो नहीं मिला था जिस कारण वह पैदल ही जा रही थी। रास्ते में शौच के लिए वह एक खाली और सुनसान खेत की ओर गई जहां अचानक से कुछ युवक आ गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। खुद को बचाने के लिए वह गामा सिंह की ओर दौड़ी जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग जहां गामा सिंह पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनके आचरण को सार्वजनिक जीवन की गरिमा के खिलाफ बता रहे है। वहीं कुछ लोग इसे सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने और लड़की के साथ कथित रूप से छेड़खानी में असफल रहने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।








