बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
नगर निगम क्षेत्र में बरसात पूर्व मुख्य नालों की तल से सफाई और उड़ाही कार्य की शुरुआत का महापौर ने किया दल बल सहित निरीक्षण
बीते साल की बरसात की तरह विभिन्न वार्डो जल जमाव की समस्या फिर नहीं बनने देने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का दिया है आदेश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में बरसात पूर्व मुख्य नालों की उड़ाही और सफाई का अभियान रविवार को शुरू किया गया। सघन शहरी क्षेत्र के केनरा बैंक रोड और कमलनाथ नगर क्षेत्र में मुख्य नालों की विशेष सफाई के साथ अभियान की शुरुआत की गई।

कार्य का निरीक्षण करने दल बल सहित पहुंचीं महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इस कार्य में तनिक भी लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूरे नगर निगम क्षेत्र में मुख्य नालों की तल से सिल्ट और कचरों की सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। ताकि बीते साल की बरसात की तरह जल जमाव की समस्या फिर नहीं बने। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पहले चरण में नगर निगम के सरकारी संसाधन और मानव बल का अतिरिक्त उपयोग करते हुए सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के नालों की विशेष साफ सफाई और बरसात पूर्व उड़ाही शुरू की गई है। महापौर ने बताया कि इस कार्य में नगर निगम प्रशासन की जेसीबी और पोकलेन मशीन का पूरा उपयोग करने का आदेश जारी किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया बिहार सरकार के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा इस वर्ष भी सामान्य से अधिक बरसात की भविष्यवाणी की गई है। इसको लेकर भी नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता और निगरानी बरती जा रही है। महापौर ने बताया कि शीघ्र ही पूरे नगर निगम क्षेत्र के वार्ड जमादारों और नगर निगम क्षेत्र के सफाई निरीक्षकों तथा नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी पदाधिकारी के साथ एक सामूहिक बैठक में वार्डवार साफ सफाई और जलाव की समस्या पर एक बैठक बुलाने का आदेश जारी करेंगी।








