AMIT LEKH

Post: डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व मोटरसाइकिल जप्त

डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार व मोटरसाइकिल जप्त

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

हुंडई कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल मात्रा 148.74 किलोग्राम, नेपाली 7500 रूपया, एवं एक मोबाईल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किये गये

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण बेतिया के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ के बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान 14 मई 26 की रात्री में समय 23:40 बजे थानाध्यक्ष जगदीशपुर थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की एक उजला रंग के हुंडई कार में अवैध मादक पदार्थ लेकर नानोसति चौक की ओर से जगदीशपुर की ओर लाया जा रहा है। प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार थानाध्यक्ष जगदीशपुर निशि कुमारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन कर बेहतर सूचना आदान प्रदान के अधार पर उक्त छापामारी टीम के द्वारा जगदीशपुर चौक पर विशेष वाहन जॉच अभियान चलाया गया उसी क्रम में बहुत तेज गति से आ रही उजला रंग के हुंडई कार को जब रोक कर उसकी तलाशी ली गई तब हुंडई कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल मात्रा 148.74 किलोग्राम, नेपाली 7500 रूपया, एवं एक मोबाईल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किये गये। इस संबंध में जगदीशपुर थाना द्वारा कांड संख्या-127, संख्या-127/26 दिनांक-15.05.2026 धारा 20(b)(ii)(c)/23(c)/27(A)/25/29 NDPS ACT दर्ज कर विधि-सम्मत कारवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी :

1. नरेन्द्र साह, पे०-तेजलाल साह, सा०-खामिया, थाना-इनरवा, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

2. सुजीत कुमार भगत, पे० शत्रुधन महतो, सा०- सेमरा श्रीरामपुर वार्ड नं0-13, थाना-गौनाहा, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

बरामदगी :

1. 148.74 किलोग्राम गांजा।

2. एक उजला रंग का हुंडई कार।

3. नेपाली 7500 रूपया।

4. एक मोबाईल ।

छापामारी दल :

1. पु०अ०नि० निशी कुमारी थानाध्यक्ष, जगदीशपुर थाना।

2. पु०अ०नि० साधू सरन सिंह, जगदीशपुर थाना।

3. पु०अ०नि० भोगेन्द्र लाल ठाकुर, जगदीशपुर थाना।

4.BHG शिवम कुमार।

5. BHG शनि कुमार ।

6. BHG सुभाष यादव।

Leave a Reply

Recent Post