AMIT LEKH

Post: लूट की मोटरसाइकिल सहित दो लूटेरे गिरफ्तार, 2 एयर गन आदि आपत्तिजनक सामान बराबर

लूट की मोटरसाइकिल सहित दो लूटेरे गिरफ्तार, 2 एयर गन आदि आपत्तिजनक सामान बराबर

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

गठित पुलिस टीम के द्वारा विधिवत छापामारी करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर एक चोरी का मोटरसाईकल, एक बड़ा एयर गन, एक छोटा एयर गन, एक स्टील का पिस्टल धमाका करने वाला तथा एक तलवार बरामद किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 8 मई 26 को शाम में समय 07:30 बजे आवेदक हंसराज सिंह, ग्राम पटेरवा के द्वारा सुचना दिया गया, कि वे बलुआ चौक स्थित अपना दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में इनको मोटरसाईकल सवार तीन व्यक्ति इनका सोने का चैन छिनकर ग्राम-विश्रामपुर की ओर भाग गये। इसकी सुचना आवेदक के द्वारा योगापट्टी थाना आकर 9 मई 26 को सुबह में दी गई। उक्त मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए परिवीक्ष्यमान पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष योगापट्टी थाना द्वारा एक टीम गठित किया गया। इस गठित टीम के द्वारा विधिवत छापामारी करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर एक चोरी का मोटरसाईकल, एक बड़ा एयर गन, एक छोटा एयर गन, एक स्टील का पिस्टल धमाका करने वाला तथा एक तलवार बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि हमलोग उक्त हथियार दिखाकर तथा भय में डालकर छीन-छान एवं चोरी करते है। इस मामले में एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तारी :

1. साहेब देवान, पे०-नसरुल्लाह देवान, सा०-फतेहपुर वार्ड नं०-14, थाना-योगापट्टी, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

2. सूरज कुमार, पे० मुकेश महतो, सा०-फतेहपुर वार्ड नं०-15, थाना-योगापट्टी, जिला-प० चम्पारण बेतिया।

बरामदगी :

1. एक मोटरसाईकिल ।

2. एक बड़ा एयर गन।

3. एक छोटा एयर गन।

4. एक स्टील का पिस्टल धमाका करने वाला।

5. एक लोहे का तलवार।

Leave a Reply

Recent Post