AMIT LEKH

Post: 22वीं वाहिनी एसएसबी ने 4.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड के साथ म्यांमार निवासी को पकड़ा

22वीं वाहिनी एसएसबी ने 4.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड के साथ म्यांमार निवासी को पकड़ा

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो का संकलन : 

बरामद मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित एजेंसियों के सुपुर्द कर दिया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है।

फोटो : चिश्ती

दिनांक 04 जून 2026 को वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सोनौली क्षेत्र में एसएसबी जवानों ने एक म्यांमार निवासी को लगभग 4.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (06 पैकेट) के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान फ्यो हटेट क्याव (Phyo Htet Kyaw) निवासी म्यांमार के रूप में हुई है। एसएसबी द्वारा की गई जांच के दौरान उसके कब्जे से लगभग 4.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जवानों ने आरोपी को दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित एजेंसियों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। सीमा सुरक्षा एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Recent Post