AMIT LEKH

Post: ग्राम प्रधानों ने किया सैकड़ों पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ग्राम प्रधानों ने किया सैकड़ों पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। विश्व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को साकार करने के लिए महराजगंज जनपद के विकास खंड निचलौल अंतर्गत ग्राम पंचायत बहुआर कला एवं बहुआर खुर्द में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

फोटो : चिश्ती

इस दौरान ग्राम प्रधान रामनिधि पटेल तथा ग्राम प्रधान श्यामदुन्दर गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आम, नीम, पीपल, शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

छाया : अमिट लेख

ग्राम प्रधानों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Recent Post