महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पथलहवा कैंप के कार्मिकों एवं राहत-बचाव दल के जवानों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत औरहवां के ग्राम प्रधान नरसिंह यादव के सहयोग से ग्राम औरहवां तथा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित नो मेंस लैंड के समीप विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस दौरान जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन का आधार हैं।

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर 22वीं वाहिनी एसएसबी पथलाहवा कैंप के कार्मिक, राहत-बचाव दल के सदस्य, ग्राम प्रधान नरसिंह यादव तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।








